सार
मुख्यमंत्री ने आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने सारी पार्टियों व नेताओं को उखाड़ फेंका और आम आदमी के हाथ में सरकार दे दी, इस बार हिमाचल के लोग भी आम आदमी के हाथ में सरकार दे दो।
पंजाब विधानसभा जीतने के बाद अब आम आदमी पार्टी अपनी पकड़ हिमाचल प्रदेश में मजबूत कर रही है। पार्टी रणनीति के तहत अपने संगठन को तो मजबूत कर ही रही है साथ ही रोड शो व रैलियां कर रही है। इसे लेकर पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी लगातार रैलियों को संबोधित कर रहे है और दिल्ली मॉडल की विकास की बातों को आम लोगों के सामने रख विपक्षी पार्टियों पर निशाना साध रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार को उन्होंने कांगड़ा में जनसभा को संबोधित किया।
मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश की जनता से कहा कि भाजपा और कांग्रेस को देख लिया। दोनों ने हिमाचल को लूट लिया है। अब आम आदमी पार्टी को एक मौका दें। जैसे दिल्ली और पंजाब के लोगों ने सारी पार्टियों व नेताओं को उखाड़ फेंका और आम आदमी के हाथ में सरकार दे दी, इस बार हिमाचल के लोग भी आम आदमी के हाथ में सरकार दे दो। स्कूल, अस्पताल, सड़कें बनाने और बिजली, पानी व रोजगार देने आता है, मुझे राजनीति करनी नहीं आती है। अगर आपको राजनीति चाहिए, तो उनके पास चले जाना और अगर विकास चाहिए तो मेरे पास आ जाना।
अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि आम आदमी पार्टी एक कट्टर ईमानदार, कट्टर देशभक्त और शरीफों की पार्टी है। आपने 30 साल कांग्रेस और 17 साल भाजपा को दिए हैं। आपसे मैं केवल पांच साल मांग रहा हूं, अगली बार मेरा काम वोट मांगेगा। दिल्ली वालों से भी यही बात कहीं थी। मैंने पांच साल काम किया है, तो वोट देना और दिल्ली वालों ने 70 में से 62 सीट दे दीं।
किया दावा- दिल्ली में चार लाख बच्चों ने प्राइवेट स्कूल से नाम काट सरकारी स्कूलों में लिया एडमिशन
भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात में आम आदमी से बुरी तरह से डरे हुए हैं और चुनाव जल्दी कराना चाहते हैं। आप इस बात की चिंता नहीं करें और सभी इकट्ठे हो जाए। इस बार सत्ता आम आदमी के हाथ में आनी चाहिए। जयराम ठाकुर कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती, क्यों नहीं बन सकती? हिमाचल प्रदेश की परिस्थितियां अलग नहीं है, बल्कि इनकी नीयत खराब है, इनकी नीयत चोरी करने की है। पांच साल में हमने दिल्ली के सरकारी स्कूल इतने शानदार कर दिए कि इस साल चार लाख बच्चे प्राइवेट स्कूलों से नाम कटवा कर सरकारी स्कूल में भर्ती हुए हैं।
कहा- दिल्ली में सरकारी अफसर घर पर आकर करता है काम
उन्होंने कहा कि दिल्ली में सरकारी अस्पताल शानदार कर दिए गए हैं। यहां सभी का इलाज फ्री मिल रहा है। हिमाचल प्रदेश में ऐसा केवल आम आदमी पार्टी कर सकती है। पूरी दुनिया में केवल दिल्ली में ऐसा हो रहा है कि किसी को अपना काम करवाने के लिए सरकारी दफ्तर नहीं जाना पड़ता है, अफसर खुद घर आता है और काम करके जाता है। पंजाब में ‘आप’ की सरकार ने भ्रष्टाचार खत्म कर दिया है, 300 यूनिट बिजली मुफ्त कर दी है और 25 हजार सरकारी नौकरियां निकाली हैं। भाजपा वालों ने एक भी नौकरी नहीं दी, जबकि दिल्ली सरकार ने 5 साल में 12 लाख नौकरियां दी हैं और अगले पांच साल में 20 लाख नौकरी देने का वादा किया है। भाजपा और कांग्रेस के सभी अच्छे लोग अपनी पार्टी छोड़ आम आदमी पार्टी में आ जाओ, हम सब मिलकर नया हिमाचल प्रदेश बनाएंगे।
हिमाचल में समस्याओं की देन भाजपा व कांग्रेस है
अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस व भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि हिमाचल प्रदेश में आज जितनी समस्याएं हैं, वो भाजपा और कांग्रेस की वजह से है। कांगड़ा के चंबी ग्राउंड में आयोजित जनसभा में केजरीवाल ने कहा कि जब भगवान दुनिया बना रहा था, तो पूरी दुनिया में उसने खूबसूरत जगह हिमाचल प्रदेश बनाई। भगवान ने हिमाचल प्रदेश को दिल खोल कर दिया। देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। पहाड़, नदियां, जड़ी-बूटी, फल-फूल, पेड़-पौधे और इतने अच्छे लोग दिए। लेकिन कांग्रेस और भाजपा वालों ने हिमाचल प्रदेश को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
उन्होंने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और अनुराग ठाकुर पूरे भाषण में गालियां देते रहते हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कहते हैं कि हिमाचल प्रदेश में ईमानदार सरकार नहीं बन सकती। हिमाचल में दिल्ली मॉडल नहीं चलेगा। दिल्ली मॉडल क्या है? दिल्ली मॉडल का मतलब ईमानदार सरकार है। पहले दिल्ली में प्राइवेट स्कूल वाले जब मर्जी होता था, फीस बढ़ा देते थे, लेकिन पिछले सात साल से हम लोगों ने फीस नहीं बढ़ाने दी। जगह-जगह मोहल्ला क्लीनिक बनाने का काम दिल्ली सरकार ने किया।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को जब पता चला कि कांगड़ा आने वाला हूं, तो मेरे आने से पहले उन्होंने एलान किया कि 125 यूनिट बिजली फ्री करेंगे। अगर ऐसा है तो मध्य प्रदेश, हरियाणा और गुजरात में भी बिजली फ्री कराएं। जयराम ठाकुर के पास जब प्रधानमंत्री और केंद्रीय गृहमंत्री का फोन आया कि बिजली फ्री मत करो तो उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद बंद कर दूंगा। कोई बिजली फ्री नहीं करूंगा। आप की सरकार 300 यूनिट बिजली फ्री करके दिखाएगी।
विस्तार